![]()
बालाघाट। खैरलांजी पुलिस ने एक लकड़ी व्यवसायी से 90 हजार रुपए की जबरन वसूली के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें भाजपा नेत्री और जिला पंचायत सदस्य मधु शुक्ला के पति ऋषि शुक्ला भी शामिल हैं। ऋषि शुक्ला भी भाजपा नेता है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में पत्रकार प्रफुल्ल, ब्रजेश और अलीम शामिल हैं। पुलिस ने रविवार को सभी आरोपियों को वारासिवनी न्यायालय में पेश किया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के पति को निजी वाहन से न्यायालय लाकर ‘वीआईपी ट्रीटमेंट’ दिया। हालांकि, थाना प्रभारी ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि सभी आरोपियों को एक साथ न्यायालय ले जाया गया था। क्या है मामला यह घटना 12 मार्च की है। पीड़ित हंसराज लिल्हारे पिंडकेपार गांव में किसानों के खेतों से काटी गई लकड़ी को ट्रक में लोड करवा रहे थे। तभी प्रफुल्ल, ब्रजेश, अलीम, अभिषेक, फारूख और संतोष मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंसराज पर लकड़ी चोरी का आरोप लगाकर धमकाया और ऋषि शुक्ला को बुलाकर दो लाख रुपये की मांग की। फोन-पे से दिए थे रुपए पीड़ित हंसराज ने डरकर ऋषि शुक्ला को फोन-पे के माध्यम से 90 हजार रुपए का भुगतान किया। इसके बाद उन्होंने खैरलांजी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। खैरलांजी थाना प्रभारी दीपक गौतम ने बताया कि मामले की जांच के बाद जबरन वसूली का प्रकरण दर्ज किया गया। उन्होंने पुष्टि की कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। हालांकि, अभिषेक, फारूख और संतोष नामक तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामला अभी विवेचनाधीन है। न्यायालय में किया गया पेश रविवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने की सूचना मिलने पर कुछ पत्रकार वहां पहुंचे थे। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों को पत्रकारों की नजर में आए बिना ही न्यायालय परिसर तक पहुंचा दिया। पत्नी ने दी सफाई इस मामले में जिला पंचायत सदस्य मधु शुक्ला का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में उनके द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए की गई कार्रवाई से नाराज लोगों ने राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उनके पति को फंसाया है। मधु शुक्ला ने दावा किया कि उनके पति केवल ‘माध्यम की भूमिका’ में थे और उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है कि उन्हें न्याय मिलेगा।
Source link
अड़ी डालने वाला भाजपा नेता तीन साथियों सहित गिरफ्तार:व्यवसायी से जबरन लिए थे 90 हजार रुपए, पत्नी है जिला पंचायत सदस्य
















Leave a Reply