![]()
रायपुर रेल मंडल ने मुख्य रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार और एक्सप्रेसवे के निकट रेलवे भूमि से सटे इलाके में चल रहे एक अवैध स्टॉल को सील कर दिया। इस स्टॉल के कारण यात्रियों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही थी और सुरक्षा को लेकर भी खतरा बढ़ गया था। बिना अनुमति चल रहा था स्टॉल रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर वाणिज्य विभाग की टीम ने संयुक्त सर्वे किया। जांच में सामने आया कि स्टॉल पूरी तरह अनधिकृत था। न तो रेलवे प्रशासन से कोई अनुमति ली गई थी और न ही रायपुर नगर निगम से। स्टॉल राज्य सरकार की भूमि पर रेलवे सीमा से सटाकर लगाया गया था, जिससे स्टेशन परिसर की व्यवस्था बिगड़ रही थी। शाम-रात में बन जाता था असामाजिक माहौल रेलवे अधिकारियों के अनुसार, खासकर शाम और रात के समय यह स्टॉल समस्या बन गया था। यात्रियों की आवाजाही बाधित हो रही थी। इसके अलावा आसपास कूड़ा-कचरा और बचा हुआ खाना फैलने से गंदगी का माहौल बन रहा था। देर रात असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ने और सुरक्षा संबंधी शिकायतें मिलने के बाद रेलवे प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी। नगर निगम से मांगी गई सख्त कार्रवाई रेलवे प्रशासन ने रायपुर नगर निगम और राज्य सरकार को पत्र लिखकर इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया है। रेलवे ने विशेष रूप से फाफाडीह प्रवेश द्वार से स्टेशन की ओर आने वाले पूरे क्षेत्र में सभी अवैध स्टॉल हटाने और भविष्य में दोबारा कब्जा न होने देने के लिए नियमित निगरानी की मांग की है। रेलवे ने नगर निगम से संयुक्त निरीक्षण, जिम्मेदारी तय करने, स्वच्छता बनाए रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील भी की है।
Source link
रेलवे स्टेशन के पास अवैध स्टॉल पर कार्रवाई:आवाजाही में हो रही थी परेशानी, रेलवे ने किया सील














Leave a Reply