![]()
कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने प्राथमिक विद्यालय परमट में विकास कार्यों को लेकर हुए राजनीतिक विवाद पर चिंता व्यक्त की है। परमट स्कूल में होने वाले अपने निधि से विकास कार्य के शिलान्यास को उन्होंने उसी स्कूल में पढ़ने वाले सबसे गरीब व वंचित बच्चे के कराए जाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उद्घाटन उसी स्कूल के मेधावी बच्चे से कराए जाने की बात कही है। सांसद रमेश अवस्थी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर नई पहल शुरू करने का सुझाव दिया है। इसके तहत सांसद निधि से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास स्कूल के सबसे गरीब और वंचित बच्चे से कराया जाएगा। वहीं, कार्य पूरा होने के बाद उद्घाटन स्कूल के सबसे मेधावी छात्र या छात्रा के हाथों होगा। सांसद निधि से बदलेगा स्कूल का बुनियादी ढांचा
सांसद ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और शिक्षा के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूल में होने वाले विकास कार्य सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत कराए जाएंगे।
BSA और स्कूल प्रबंधन करेंगे चयन
रमेश अवस्थी ने जिलाधिकारी से कहा है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) और विद्यालय प्रबंधन मिलकर निष्पक्ष तरीके से सबसे वंचित और सबसे मेधावी बच्चों का चयन करें। कार्यक्रम में अभिभावकों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ‘जहां विकास हो, वहां विवाद नहीं होना चाहिए’
सांसद ने कहा, “जहां विकास है, वहां विवाद नहीं होना चाहिए। यदि कोई संस्था या राजनीतिक दल शिक्षा और जनहित में काम करता है तो प्रशासन को सकारात्मक माहौल में सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों पर सांसद निधि का उल्लेख रहेगा, लेकिन उसका सम्मान और श्रेय बच्चों को दिया जाएगा। सांसद ने यह भी साफ किया कि विकास कार्यों में राजनीतिक विवादों को दूर रखना चाहिए।
Source link
कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने DM को लिखा पत्र:परमट प्रथामिक स्कूल का शिलान्यास गरीब व वंचित बच्चे से कराया जायेगा, बोले- विकास में विवाद नहीं होना चाहिए















Leave a Reply