US-Made GoPro Used in Kashmir Terror Attack; NIA Charge Sheet Reveals China Route


  • Hindi News
  • National
  • US Made GoPro Used In Kashmir Terror Attack; NIA Charge Sheet Reveals China Route

श्रीनगर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में आतंकियों ने जिस गो-प्रो कैमरे का इस्तेमाल किया था। यह कैमरा अमेरिका में बना था और चीन के रास्ते आतंकियों तक पहुंचा था।

हमले की जांच कर रही NIA ने 15 दिसंबर 2025 को चार्जशीट दाखिल की थी। इसकी डिटेल्स अब सामने आई हैं। NIA का मानना ​​है कि इस गो-प्रो कैमरा के जरिए आतंकियों के मददगारों का नेटवर्क पता चल सकेगा।

यह हाई-टेक कैमरा पिछले जुलाई में हमले के बाद दाचीगाम के जंगलों में हुई एक मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों से बरामद किया गया था।

जांच एजेंसी के मुताबिक आतंकी संगठन हमलों को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरे और एक्शन डिवाइस का इस्तेमाल तेजी से कर रहे हैं। बाद में उस फुटेज को प्रोपेगैंडा और डर फैलाने के लिए करते हैं।

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम से 6km दूर बैसरन घाटी में आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट्स की मौत हुई थी। 16 लोग घायल हुए थे। लोगों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया गया था।

NIA ने अमेरिकी कंपनी गो-प्रो से पूछा, जवाब दिया- ये चीन भेजा था

इस डिवाइस का पता लगाने के लिए, NIA ने अमेरिका स्थित निर्माता कंपनी GoPro Inc. से संपर्क किया। अपने जवाब में, कंपनी ने पुष्टि की कि वह खास कैमरा यूनिट चीन में एक कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजी गई थी।

एनआईए इस बारे में जांच कर रह है कि यह डिवाइस चीनी डिस्ट्रीब्यूटर से आतंकियों के हाथों में कैसे पहुंची। जांच अधिकारियों को शक है कि ये खरीददारी खुफिया चैनल के माध्यम से की गई। जिसमें बिचौलिए या सरकार से जुड़े लोगों शामिल हो सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *