खंडवा में कल 4 घंटे बिजली कटौती:गायत्री मंदिर और पंजाब कॉलोनी फीडर पर मेंटेनेंस, कई इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद




खंडवा शहर में बिजली लाइन और फीडर मेंटेनेंस कार्य के चलते कल (सोमवार) कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत कंपनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार सुबह 7 बजे से 11 बजे तक अलग-अलग फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। कंपनी ने लोगों से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है। खंडवा शहर संभाग के अंतर्गत 11 केवी गायत्री मंदिर फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 7 बजे से 11 बजे तक शुभारंभ होटल, सूरजकुंड, गायत्री मंदिर क्षेत्र, होटल परिश्रम, गौतम नगर, पहलवान शाह बाबा क्षेत्र, पुलिस लाइन, नगर निगम जोन कार्यालय, सेंट जोसेफ स्कूल सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। पंजाब कॉलोनी फीडर क्षेत्र भी रहेगा प्रभावित
इसी तरह 11 केवी पंजाब कॉलोनी फीडर पर भी मेंटेनेंस कार्य प्रस्तावित है। इसके कारण महादेवी नगर फेस-1, गोलगोल बाबा क्षेत्र, सलूजा ट्रेडर्स, एसएन कॉलेज के पीछे के इलाके और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। समय में बदलाव संभव
बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (मेंटेनेंस) महेश कुमार सोलंकी ने बताया कि कार्य की स्थिति के अनुसार बिजली बंद रहने का समय आवश्यकता अनुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को असुविधा से बचने के लिए पहले से तैयारी रखने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *