Bagpat Liquor Shop Theft | Lakhs Stolen, CCTV Catches Burglars


रोशन | बागपत3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बागपत के सूजरा रोड स्थित एक शराब के ठेके पर देर रात लाखों रुपए की चोरी हो गई। बदमाशों ने ठेके का शटर तोड़कर शराब की पेटियां और नकदी चुरा ली। यह पूरी वारदात ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, देर रात एक स्कॉर्पियो कार में सवार तीन चोर ठेके के बाहर पहुंचे। उन्होंने आसानी से शटर तोड़ा और दुकान में घुस गए। चोरों ने वहां रखी शराब की पेटियां और नकदी तेजी से गाड़ी में भरी और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

सुबह ठेका कर्मचारियों को चोरी का पता चला। ठेका मालिक ने बताया कि इस घटना से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भी नाराजगी देखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *