![]()
भोपाल शनिवार रात हुए बेकाबू कार कांड में घायलों की संख्या अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। रविवार को बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने बताया कि, अब तक करीब 6 लोग सामने आ चुके हैं, जो इस घटना में घायल हुए हैं। इनमें से दो घायलों को पुलिस के पास लाया गया है, जबकि अन्य लोग अलग-अलग स्थानों पर इलाज करा रहे हैं। इसके अलावा 4 से 5 लोगों के वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है, जिसमें ठेले और साइकिल भी शामिल हैं। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनका रिमांड भी ले लिया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि सभी युवक एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे। शुरुआत में कार उसके मालिक आदित्य हरियाल चला रहा था, लेकिन बाद में स्टेशन के पास गाड़ी दूसरे युवक सर्वा दुबे को दे दी गई, जिसने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। इस मामले में एक और अहम तथ्य सामने आया है कि कार मालिक आदित्य हरियाल का पिता पुलिस विभाग में पदस्थ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसके पिता नरेंद्र हरियाल लोकायुक्त में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं। घटना के दौरान कार पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ था, जिससे आम लोगों में भ्रम की स्थिति भी बनी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच में जुटी है। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पुलिसकर्मी, राहगीरों, ठेलों और वाहनों को रौंदते भागे युवक भोपाल में शनिवार रात एक बेकाबू कार ने शहर के कई इलाकों में दहशत फैला दी। नशे में धुत युवकों ने तेज रफ्तार कार से सड़क पर जो मिला, उसे टक्कर मारते हुए करीब 10 से 12 किलोमीटर तक उत्पात मचाया। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि, देर रात तक किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
Source link
भोपाल हिट एंड रन मामला, 6 घायल सामने आए:पुलिसकर्मी का बेटा चला रहा था कार; बर्थडे पार्टी के बाद नशे में थे युवक















Leave a Reply