![]()
सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 7 बजे एक युवती को कथित एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते गोली मारने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवती को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार थाना मानपुर क्षेत्र के उत्तरपुर गांव निवासी युवती अपने फूफा के घर कमलापुर थाना क्षेत्र में आई हुई थी। रविवार शाम करीब सात बजे वह अपनी बुआ के साथ कहीं जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने युवती को गोली मार दी और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही युवती सड़क पर गिर पड़ी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कमलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोरी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली पहुंचाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी दुर्गेश सिंह,सीओ सिधौली सिधौली विशाल गुप्ता समेत भारी पुलिस बल भी अस्पताल पहुंच गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गांव निवासी अंबुज उस पर लगातार बातचीत और दोस्ती का दबाव बना रहा था। कई बार मना करने के बावजूद वह पीछा नहीं छोड़ रहा था। युवती का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर अंबुज ने अपने साथी मोहित के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार बाइक चला रहे युवक की पहचान मोहित के रूप में हुई है। सीओ विशाल गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में दबिश दे रही है। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Source link
युवती को एकतरफा प्यार में युवक ने मारी गोली:बुआ के घर जाते समय फायरिंग, गंभीर हालत में लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर














Leave a Reply