![]()
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत उफरी गांव में रविवार को एक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई। गैस सिलेंडरों से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया। ब्यौहारी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। मृतक बालक की पहचान आखेटपुर निवासी रितेश कोल (8 वर्ष) पुत्र राम सिंह कोल के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रितेश अपनी नानी के निधन के बाद अपनी मां के साथ उफरी गांव आया हुआ था। रविवार को वह घर के पास खेलते हुए अचानक सड़क पर आ गया था। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और गांव में भी शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार आवाजाही पर चिंता व्यक्त की है। वाहन की जानकारी मिली ब्यौहारी थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को वाहन के संबंध में जानकारी मिल गई है और आगे की जांच जारी है।
Source link
8 वर्षीय मासूम को ट्रक ने कुचला:शहडोल के उफरी गांव में हादसा; मौके पर मौत, चालक फरार














Leave a Reply