![]()
जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने स्कूलों की छुट्टियां दो दिन और बढ़ा दी हैं। अब जिले के सभी बोर्डों के प्री-प्राइमरी से कक्षा 10 तक के विद्यालय 25 और 26 मई 2026 तक बंद रहेंगे। इससे पहले जिला प्रशासन ने 23 मई तक अवकाश घोषित किया था, लेकिन तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए यह फैसला लिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही कम दिखाई दे रही है। ऐसे में अभिभावकों ने भी प्रशासन के इस फैसले को राहत देने वाला बताया है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। दोपहर के समय बाहर निकलने से लोगों को बचने की सलाह दी गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों के मुताबिक लगातार गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, उल्टी और हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ सकते हैं। लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
Source link
26 मई तक बंद रहेंगे कक्षा 10 तक के स्कूल:भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते डीएम ने बढ़ाई स्कूल की छुट्टियां















Leave a Reply