![]()
सहारनपुर में पड़ोसी विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध चाकू भी बरामद किया गया है। यह घटना थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मानकमऊ नया बास इलाके में हुई थी। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, शनिवार शाम करीब सात बजे मेघराज सिंह मजदूरी कर घर लौटे थे। तभी उनके पड़ोस में रहने वाले अरविंद कुमार ने उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मेघराज और उनके भाई सोनू ने इसका विरोध किया, तो अरविंद ने उनके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद घायलों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कुतुबशेर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने मानकमऊ नहर पटरी के पास कब्रिस्तान रोड से आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ी गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अरविंद कुमार पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ बिजली चोरी का एक मुकदमा पहले से दर्ज है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और पुराने विवादों की भी जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कुलवंत सिंह मलिक, कांस्टेबल राजन और कांस्टेबल अंशु यादव शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Source link
सहारनपुर में पड़ोसियों पर चाकू से हमला करने वाला अरेस्ट:पुलिस ने नहर पटरी से दबोचा, हथियार भी बरामद















Leave a Reply