![]()
लखनऊ के इंदिरा नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में प्रसव सेवाएं एक हफ्ते से ठप हैं। बोरिंग फेल होने के कारण पानी की आपूर्ति बाधित है, जिससे गर्भवती महिलाओं को वापस लौटाया जा रहा है। रविवार को पानी के टैंकर सीएचसी परिसर में पहुंचने के बाद गर्भवती की भर्ती शुरू नहीं हुई है। ऐसे में गर्भवती का दर्द और बढ़ रहा है उन्हें दूसरे केंद्र जाने की सलाह दी जा रही है। बिना पानी सुरक्षित प्रसव कराने से खड़े किए हाथ इंदिरा नगर सीएचसी की OPD में हर दिन करीब 300-400 मरीज इलाज के लिए आते हैं। हर दिन यहां पर तीन से चार प्रसव होते थे। पिछले एक हफ्ते से यहां पर पानी की आपूर्ति ठप है। ऐसे में सिजेरियन व सामान्य प्रसव बंद कर दिए गए हैं। गर्भवती को प्रसव के लिए दूसरे अस्पताल जाने की सलाह दी जा रही है। पानी की कमी के कारण अस्पताल प्रशासन ने प्रसव कक्ष को बंद कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि पानी के बिना स्वच्छता बनाए रखना और प्रसव कराना संभव नहीं है। कई महिलाएं दूर-दराज के इलाकों से आती हैं और उन्हें अचानक दूसरी जगह जाना है। इससे न केवल आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। सीएमओ ने जल्द शुरू करने के दिए निर्देश
सीएचसी प्रभारी ने शनिवार से प्रसव सेवा शुरू करने का दावा किया था। इसके बाद भी अभी तक प्रसव की सुविधा गर्भवती को नहीं मिल पा रही है। यह स्थिति तब है कि जब पानी के टैंकर सीएचसी परिसर में मंगवा लिए गए हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है सीएचसी पर बोरिंग का काम चल रहा है। सीएचसी प्रभारी को ओटी शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
Source link
लखनऊ- इंदिरा नगर CHC में पानी का संकट:गर्भवतियों को लौटाया जा रहा, टैंकर आने के बाद भी नहीं शुरू हुआ प्रसव















Leave a Reply