![]()
छत्तीसगढ़ के धमतरी में अवैध शराब बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दो थाना और एक चौकी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से शराब, नकदी और वाहन सहित कुल 28,230 रुपये का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई धमतरी जिले के मगरलोड, कुरुद थाना और चौकी बिरेझर क्षेत्रों में की गई। पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया था। पहला मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। बेलरदोना मार्ग स्थित शराब भट्ठी के आहता में उत्तम निषाद उर्फ राजा (27) को अवैध रूप से बड़ी मात्रा में बीयर बेचते हुए पकड़ा गया। उसके पास से 17 केन बीयर (कुल 8.500 लीटर) जब्त की गई। आरोपी के पास शराब रखने या बेचने का कोई वैध दस्तावेज नहीं था। उसे आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गाड़ाडीह में देशी शराब बेचते आरोपी को पुलिस ने दबोचा दूसरा मामला कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ाडीह का है। अवैध रूप से देशी शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने गिरधर साहू (43) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 15 पौवा शोले देशी मसाला शराब (कुल 2.700 लीटर) जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। तीसरा मामला कुरुद थाना अंतर्गत नया बाजार क्षेत्र का है। यहां किशोर कुमार ध्रुव (38) को सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से 10 पौवा देशी मसाला शराब और एक होंडा एक्टिवा वाहन जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। चौकी बिरेझर के अंतर्गत ग्राम सोनपुर में बड़े नहर नाली के पास एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा गया। आरोपी के पास से 17 पौवा देशी शराब जब्त की गई है। आरोपी की पहचान कमलेश कुमार टंडन (उम्र 35 वर्ष), निवासी मरौद, थाना कुरूद, जिला धमतरी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link
धमतरी में अवैध शराब बेचते 4 गिरफ्तार:दो थाना क्षेत्रों से 28 हजार का माल जब्त, सार्वजनिक स्थानों पर हो रही थी बिक्री
















Leave a Reply