पीलीभीत में महिला ने सुसाइड का प्रयास किया:परिजनों ने फंदा काटकर बचाया, घरवाले बोले- फंसाने के लिए उठाया कदम




पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र के गांव करोड़ में रविवार सुबह एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद एक युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए साड़ी का फंदा काट दिया, जिससे महिला की जान बच गई। महिला पर परिवार को संपत्ति के लालच में फंसाने के लिए आत्महत्या का प्रयास करने का आरोप लगा है। गांव करोड़ निवासी नंदकिशोर ने बरखेड़ा पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके भतीजे सतीश कुमार की पत्नी शशिकला संपत्ति के लालच में अक्सर पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। आरोप है कि यह महिला इससे पहले भी तीन बार घर के परिसर में आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है।
रविवार सुबह करीब सात बजे शशिकला अचानक घर के निकास मार्ग पर पड़ी खपरैल पर चढ़ गई। उसने खपटा तोड़कर अपनी साड़ी का फंदा बनाया और उसे लगाने की कोशिश करने लगी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्य अजय ने तुरंत हंसिए से साड़ी को काटकर शशिकला को नीचे उतारा। इस दौरान गांव और परिवार के अन्य लोग भी मौके पर जमा हो गए। नंदकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में आशंका जताई है कि महिला भविष्य में भी संपत्ति के लिए कोई अप्रिय आत्मघाती कदम उठा सकती है। पीड़ित परिवार ने थानाध्यक्ष से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी महिला के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *