![]()
बालाघाट के मलाजखंड में 21 मई को हुई नीलू धुर्वे की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने रविवार को महिला के पति केशव धुर्वे (50) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी की हत्या करने का आरोप है। थाना प्रभारी एसआई धर्मेन्द्रसिंह जौनवार ने बताया कि केशव ने शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांगे थे। पत्नी के मना करने पर उसने गला दबाकर और डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को 21 मई को बाकीगुड़ा में महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके बाद महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। शुरुआत से ही पुलिस को महिला के पति केशव पर हत्या का संदेह था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाने से दम घुटना और सिर में गंभीर चोट लगना बताया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की। संदेही पति केशव धुर्वे से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि शराब के लिए पैसे न देने पर हुए विवाद के दौरान उसने गुस्से में आकर पत्नी का गला दबा दिया और पास पड़े लकड़ी के डंडे से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने शव को कमरे के अंदर बिस्तर पर लिटा दिया था, ताकि किसी को संदेह न हो। जांच के बाद पति केशव धुर्वे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और अन्य सामग्री जब्त की है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मनोज मांगरे, सउनि कलिराम उइके, सउनि सुलेखा मरकाम, प्रधान आरक्षक रतन सोनवाने, आरक्षक ब्रजलाल उइके, जितेन्द्र सेंगर, सामुएल कलेत, तोषेन्द्र और गणेश मेहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Source link
मलाजखंड पुलिस ने अंधे हत्याकांड का खुलासा:पति ने ही की थी पत्नी की हत्या, गला दबाकर मारा था डंडा














Leave a Reply