![]()
भोपाल के बड़ा तालाब में शनिवार सुबह तैरने गए एक 28 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवक पिछले कई दिनों से शीतलदास की बगिया के पास तैरने जाता था। उसे आसपास के लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक उसकी जान चली गई थी। मृतक की पहचान राहुल यादव (24) के रूप में हुई है। वह श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र के रोशनपुरा स्थित कठपुतली मोहल्ले का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक राहुल शनिवार सुबह अपने 3-4 दोस्तों के साथ तैरने के लिए बड़ा तालाब गया था। सुबह करीब 6 बजे उन्हें राहुल के डूबने की सूचना मिली। परिजनों का आरोप है कि एम्बुलेंस करीब 30 मिनट की देरी से मौके पर पहुंची, जिससे इलाज शुरू होने में देर हुई। इसके बाद राहुल को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्यामला हिल्स के थाना प्रभारी ने बताया कि युवक कई दिनों से बीमार भी चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पूरे मामले की जांच कर रही है। हर साल 38 हजार लोगों की डूबने से मौत 2024 की एक सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर साल करीब 38 हजार लोगों की पानी में डूबने की वजह से मौत हो जाती है। स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण ने पिछले दिसंबर 2024 में इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक सेफ्टी मैकेनिज्म बनाने पर जोर देने की बात भी कही थी। भारत में अधिकांश मौतें नहर, नदी, तालाब, पानी के गड्ढों या स्विमिंग पूल में डूबने से होती हैं, जिसमें से 24% की उम्र 5 से 14 साल के बीच होती है। ————- ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाई भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के अन्ना नगर, बीएचईएल इलाके में रविवार को 16 साल के किशोर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। 18 जून को उसकी बहन की शादी होने वाली थी। आत्महत्या से पहले उसने सुबह अपने पिता और बहन से फोन पर बात की थी। पूरी खबर पढे़ं…
Source link
भोपाल के बड़ा तालाब में डूबने से युवक की मौत:3-4 दोस्तों के साथ तैरने गया था, परिजन बोले- एंबुलेंस देरी से पहुंची नहीं तो बच जाता















Leave a Reply