![]()
शाजापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 15 दिवसीय शैक्षणिक वर्ग के तहत रविवार शाम करीब 6 बजे पद संचलन निकाला गया। यह कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित वर्ग के अंतर्गत हुआ, जिसमें लगभग 300 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। संचलन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई थी। पद संचलन की शुरुआत स्टेडियम ग्राउंड से हुई। स्वयंसेवक दुपाड़ा रोड होते हुए गौरी गार्डन पहुंचे और फिर वापस लौटकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में संचलन का समापन किया। मार्ग में कई स्थानों पर लोगों ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया। संचलन के दौरान स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासनबद्ध तरीके से कदमताल करते दिखे। इस आयोजन में संघ की परंपरा के अनुरूप अनुशासन और संगठनात्मक एकता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। स्वयंसेवकों ने निर्धारित पंक्तियों में शांतिपूर्वक नगर भ्रमण किया। कार्यक्रम में संघ पदाधिकारियों और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार तैनात रहा।
Source link
शाजापुर में निकला आरएसएस का पद संचलन:300 स्वयंसेवकों ने किया नगर भ्रमण, पुलिस रही सतर्क















Leave a Reply