बैढ़न पोस्ट ऑफिस के पास महिला समेत चार में मारपीट:सिंगरौली में बीच बाजार घटना, व्यापारी बोले-पुलिस बढ़ाए गश्त




सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस तिराहे के पास रविवार दोपहर बीच बाजार मारपीट की घटना सामने आई। एक महिला और तीन पुरुषों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सामाजिक माध्यमों पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद की शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और सड़क पर हंगामे की स्थिति बन गई। थाने के पास हुई घटना घटनास्थल बैढ़न थाना से आधा किलोमीटर से भी कम दूरी पर बताया जा रहा है। इसके बावजूद काफी देर तक बाजार में हंगामा चलता रहा। देर शाम तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। व्यापारियों और यात्रियों में नाराजगी स्थानीय लोगों का कहना है कि पोस्ट ऑफिस और बस स्टैंड क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आरोप है कि शराब के नशे में कई लोग आए दिन विवाद करते हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। स्थानीय दुकानदार सलीम खान ने बताया कि बार-बार होने वाली मारपीट और विवाद से व्यापार पर असर पड़ रहा है। बस स्टैंड क्षेत्र होने के कारण यहां बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं से लोग असहज महसूस करते हैं। पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *