![]()
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद (MLC) चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई है, जिसमें लखनऊ स्नातक सीट से इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को फिर से प्रत्याशी बनाया गया है। एमएलसी अवनीश कुमार सिंह हरदोई के निवासी हैं। पिछली बार भी उन्होंने लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। दिसंबर 2020 में हुए पिछले चुनाव में, भाजपा प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार कांति सिंह को 6,403 मतों के अंतर से हराया था। पिछले चुनाव में अवनीश को 39,588 और कांति सिंह को 33185 वोट मिले थे। अवनीश बाराबंकी के बीजेपी के जिला प्रभारी हैं। वह सुभाष चंद्र बोस एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं। एमएलसी अवनीश विधान परिषद के आपदा प्रबंधन समिति के सभापति भी रह चुके हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवारों के चयन में क्षेत्र में उनकी पकड़, संगठनात्मक अनुभव और शिक्षकों व स्नातकों के बीच उनके प्रभाव को विशेष महत्व दिया गया है। अवनीश कुमार सिंह का स्थायी निवास हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के तेरवा दहिगवां गांव में है।इन MLC चुनावों के लिए अभी तक चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान नहीं किया है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के MLC चुनाव एक विशेष चुनावी प्रक्रिया है। इसके माध्यम से राज्य के शिक्षित नागरिक (स्नातक) और शिक्षक अपने प्रतिनिधियों को चुनकर विधान परिषद में भेजते हैं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की कुल 100 सीटों में से 8 सीटें शिक्षक कोटे के MLC और 8 सीटें स्नातक कोटे के MLC के लिए आरक्षित हैं। इन चुनावों में सीधे आम जनता मतदान नहीं करती है। इसमें मतदाता बनने के लिए नागरिक को आवेदन करने की तारीख से कम से कम तीन साल पहले स्नातक होना चाहिए या उसके समकक्ष कोई डिग्री होनी चाहिए।
Source link
हरदोई के अवनीश सिंह को फिर एमएलसी का टिकट:लखनऊ स्नातक सीट से बीजेपी ने बनाया प्रत्याशी, पिछली बार भी जीते थे














Leave a Reply