![]()
कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान के खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने निर्माण कार्य से जुड़े व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा ग्राम शेर चौक इलाके में हुआ। पुलिस के अनुसार यहां निर्माणाधीन मकान में लैट्रिन के लिए गहरा टैंक खोदा गया था, जिसे खुला छोड़ दिया गया था। रात के अंधेरे में टैंक में गिरा युवक जानकारी के अनुसार ग्राम बड़वारा निवासी उमेश कुमार पिता बरसी कुम्हार 14 मई की रात उस रास्ते से गुजर रहे थे। अंधेरा होने और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें खुले टैंक का अंदाजा नहीं लगा और वह उसमें गिर गए। बताया गया कि टैंक में पानी भरा था, जिससे दम घुटने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने का आरोप पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के लिए न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे। क्षेत्र में आवाजाही होने के बावजूद टैंक खुला छोड़ा गया था। मामले में रोहनिया निवासी नवीन गुप्ता के खिलाफ लापरवाही से मौत का प्रकरण दर्ज किया गया है। बड़वारा थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कटनी में खुले सेप्टिक टैंक में गिरा युवक, मौत:ठेकेदार पर लापरवाही से मौत का मामला दर्ज














Leave a Reply