Raigarh Elephant Calf Death | Mud Trap Tragedy Haathi Matka


मादा हाथी अपने मृत बेबी एलीफेंट को सूंड और पैरों की मदद से उठाने की कोशिश करती रही।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बेबी एलीफेंट की तालाब के दलदल में फंसने से मौत हो गई। हथिनी अपने मृत बेबी एलीफेंट को सूंड और पैरों से उठाने की कोशिश करती नजर आई। इस मार्मिक घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला छाल वन परिक्षेत्र का है।

.

इससे पहले ऐसा ही एक वीडियो रायगढ़ से आया था, जहां करंट से बंदर के बच्चे की जान चली गई थी, जिसके बाद मां अपने बच्चे को गोद में लेकर घंटों भटकती रही। बच्चे को सीने से लगाकर इधर-उधर घूमती रही। वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया था। अब हाथिनी की अपने बच्चे को उठाने की कोशिश का वीडियो वायरल हुआ।

बेबी एलीफेंट को उठाने की तस्वीरें देखिए…

हाथी शावक की तालाब के दलदल में फंसने से मौत हो गई।

हाथी शावक की तालाब के दलदल में फंसने से मौत हो गई।

हाथियों का झुंड पूरी रात तालाब के आसपास ही मौजूद रहा और चिंघाड़ता रहा।

हाथियों का झुंड पूरी रात तालाब के आसपास ही मौजूद रहा और चिंघाड़ता रहा।

रात में शावक अपने दल के साथ नहाने और पानी पीने के लिए पहुंचा था।

रात में शावक अपने दल के साथ नहाने और पानी पीने के लिए पहुंचा था।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, छाल रेंज के एडू परिसर में 52 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। शनिवार (23 मई) रात हाथियों का दल जंगल से निकलकर आमागुड़ा-पुसल्दा तालाब के पास पहुंचा था।

संभावना जताई जा रही है कि हाथियों का दल तालाब में नहाने और पानी पीने के लिए उतरा था। इसी दौरान एक बेबी एलीफेंट दलदल में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका।

दलदल में फंसे रहने के कारण बेबी एलीफेंट की मौत हो गई। बेबी एलीफेंट के बाहर नहीं निकलने पर हाथियों का झुंड पूरी रात तालाब के आसपास ही मौजूद रहा और चिंघाड़ता रहा। सुबह ग्रामीणों और हाथी ट्रैकर्स को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।

मृत शावक को उठाने की कोशिश करती रही मादा हाथी

घटना के दौरान एक भावुक कर देने वाला दृश्य भी सामने आया। एक मादा हाथी अपने मृत शावक को सूंड और पैरों की मदद से उठाने की कोशिश करती रही। ग्रामीणों ने दूर से इस घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कुछ देर बाद हाथियों का दल वहां से जंगल की ओर चला गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत शावक को दलदल से बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई शुरू की।

17 दिनों में 3 हाथी शावकों की मौत

धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में पिछले 17 दिनों के अंदर 3 हाथी शावकों की मौत हो चुकी है। पहली घटना 8 मई को सिंघीझाप क्षेत्र स्थित घोघरा डैम में हुई थी, जहां पानी में डूबने से करीब 6 महीने के हाथी शावक की मौत हो गई थी।

इसके बाद 11 मई को तरकेला गांव के केराझरिया जंगल स्थित डैम में दलदल में फंसने से एक अन्य शावक की जान चली गई। अब 24 मई को आमागुड़ा-पुसल्दा तालाब में तीसरे शावक का शव मिला है।

वन विभाग ने शुरू की आगे की प्रक्रिया

इस मामले में राजेश चौहान ने बताया कि, इलाके में 52 हाथियों का दल विचरण कर रहा था। मृत शावक को दलदल से बाहर निकाल लिया गया है और आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि हाथियों का दल रात में तालाब में नहाने और पानी पीने के लिए पहुंचा था।

…………………………

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

मरे बच्चे को गोद में लेकर घूमती रही लंगूर मां,VIDEO: लंबे समय तक सीने से लगाए रखा; करंट लगने से मौत की आशंका

मृत बच्चे को गोद में लेकर कई घंटो तक घूमते रही मां।

मृत बच्चे को गोद में लेकर कई घंटो तक घूमते रही मां।

हाल के दिनों में एक नन्हा बंदर खूब वायरल हुआ। बंदर एक खिलौने वाले बंदर से लिपटा रहता। एक ऐसा ही नजारा रायगढ़ में देखने को मिला। फर्क सिर्फ इतना था कि एक मादा बंदर खिलौने की जगह अपने बच्चे के शव को घुमाती फिर रही थी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *