भिलाई- मारुति शोरूम के GM की पिटाई, VIDEO:महिला ने चेहरे पर स्याही फेंकी, लात मारी; स्टाफ को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप




दुर्ग जिले के भिलाई में एक महिला ने मारुति सुजुकी शोरूम के GM को थप्पड़ मारा, लात मारी और उस पर स्याही भी फेंकी। वो महिला उसी शोरूम में स्टाफ है, आरोप है कि GM अंकित आनंद उसे अश्लील मैसेज भेजते थे, गलत तरीके से बात करते थे और छेड़छाड़ करते थे। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र के चौहान ऑटोमोबाइल का है। 22 मई को महिला की शिकायत पर पुलिस भी शोरूम पहुंची थी, तभी मारपीट की घटना हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस अंकित आनंद के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पहले देखिए तस्वीरें… जांच करने पहुंची थी पुलिस जानकारी के अनुसार, महिला स्टाफ पहले से ही GM के खिलाफ थाने में शिकायत कर चुकी थी। उसी मामले की जांच के लिए जब पुलिस अधिकारी अंकित आनंद को लेकर शोरूम पहुंचे, तभी महिला का गुस्सा फूट पड़ा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि, जैसे ही GM ऑफिस के अंदर पहुंचे, सामने से आई महिला ने उनके चेहरे और शर्ट पर स्याही फेंक दी। GM को थप्पड़ मारे और लात चलाई स्याही फेंकने के तुरंत बाद महिला कर्मचारी सीधे जीएम के सामने पहुंची और उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसने लातें भी मारी। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी बीच-बचाव करने की कोशिश करते रहे, लेकिन महिला काफी गुस्से में थी। इस दौरान वहां कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी, इसलिए पुलिसकर्मी सिर्फ समझाइश देते नजर आए। घटना 22 मई की है, अब जाकर इसका वीडियो वायरल हुआ है। जीएम के खिलाफ FIR दर्ज घटना के समय ऑफिस में अन्य महिला कर्मचारी भी मौजूद थीं, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। वीडियो में पुलिस अधिकारियों को महिला को रोकने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है, वहीं जीएम खुद को बचाने की कोशिश करते नजर आए। कई महिला स्टाफ को प्रताड़ित करने का आरोप शोरूम में चल रहे विवाद के बीच अब और भी आरोप सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक, शोरूम में काम करने वाली सिर्फ एक महिला ही नहीं, बल्कि 3 से 4 अन्य महिला कर्मचारी भी जीएम से परेशान हैं, उन्होंने भी शिकायत करने की बात कही है। हालांकि सीधे तौर पर मीडिया के सामने कोई नहीं आया। छेड़छाड़ मामले में दर्ज हुआ केस भिलाई नगर के सीएसपी ने बताया कि, आरोपी अधिकारी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस अब अन्य महिला कर्मचारियों के बयान भी दर्ज करेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है। सीएसपी का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ……………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सैलरी देर से मिलने पर अकाउंटेंट को पीटा, VIDEO: इंजीनियर और साथियों ने थप्पड़ जड़े, घूंसा मारा, CMO दफ्तर में मारपीट; FIR दर्ज छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सैलरी देर से मिलने पर अकाउंटेंट की पिटाई कर दी गई। देवभोग नगर पंचायत के सीएमओ ऑफिस में इंजीनियर और उसके साथियों ने मिलकर अकाउंटेंट को थप्पड़ जड़े और घूंसा मारा।इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *