![]()
सागर| पोद्दार कॉलोनी में पांच दिवसीय निशुल्क समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 41 बच्चों ने भाग लिया। कैंप में रोज अलग-अलग आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियां कराई गईं। पहले दिन वारली आर्ट, दूसरे दिन ओरिगामी, तीसरे दिन लीफ आर्ट, चौथे दिन पेपर कप क्राफ्ट और पांचवें दिन आइसक्रीम स्टिक क्राफ्ट सिखाया गया। कैंप में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र दिए गए। आयोजक श्रृद्धा वर्मा ने बताया कि उनका लक्ष्य बच्चों का स्क्रीन टाइम घटाकर रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।
Source link
बच्चों ने सीखी वारली आर्ट से लेकर पेपर क्राफ्ट तक की गतिविधियां















Leave a Reply