![]()
अयोध्या में किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पड़ोसी जिले की रहने वाली करीब 15 वर्षीय किशोरी ने आधा दर्जन से अधिक युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। हालांकि, मामले में अभी तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात एनएच-27 स्थित देवकाली हाईवे पर पुलिस को किशोरी अचेत अवस्था में मिली। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे सुरक्षित संरक्षण के लिए वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। अगले दिन सुबह किशोरी को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसने अपने साथ हुई कथित घटना की सिलसिलेवार जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, किशोरी ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां ने दूसरा विवाह कर लिया था। पूछताछ के दौरान उसने कई युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने आरोपियों की संख्या दस से अधिक बताई है। चिकित्सकीय और काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उसके स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। दो दिन तक चली पूछताछ, पुलिस टीम गठित मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारी शनिवार और रविवार देर शाम तक पूछताछ और तथ्य जुटाने में लगे रहे। पुलिस ने संदिग्धों की तलाश और मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया है। हालांकि, नगर और कोतवाली क्षेत्र की सीमा को लेकर शुरुआती स्तर पर पुलिस असमंजस में भी दिखाई दी। वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी प्रभा मणि पाल ने बताया कि किशोरी सेंटर में सुरक्षित है और उसे आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने कहा कि काउंसलिंग के दौरान किशोरी ने कुछ युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात कही है। इसकी सूचना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक और एसपी सिटी को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन बाद पीड़िता को दोबारा सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। SP सिटी बोले- अभी तहरीर नहीं, तथ्यों की जांच जारी एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पूरा मामला फिलहाल सीडब्ल्यूसी के समक्ष है और पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, “अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, इसलिए इस स्तर पर यह कहना उचित नहीं होगा कि मामला गैंगरेप का है या नहीं। विधिक प्रक्रिया के तहत जांच की जा रही है। तहरीर और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।”
Source link
अयोध्या देवकाली हाईवे पर अचेत मिली किशोरी:सामूहिक दुष्कर्म का आरोप; पुलिस जांच में जुटी, सीडब्ल्यूसी के समक्ष पीड़िता ने सुनाई आपबीती















Leave a Reply