सीएम मोहन यादव भोजशाला में करेंगे मां वाग्देवी के दर्शन:आज धार दौरे पर विकास कार्यों की देंगे सौगात, तालाब में करेंगे श्रमदान




मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज धार प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे ऐतिहासिक भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन-पूजन करेंगे, मोतीबाग चौक पर आमसभा को संबोधित करेंगे और देवी सागर तालाब में जल संरक्षण का संदेश देते हुए श्रमदान करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। सीएम के दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम दोपहर 11:35 से 12:30 बजे: भोपाल के स्टेट हैंगर से रवाना होकर धार के डीआरपी लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। दोपहर 12:45 से 01:15 बजे: ऐतिहासिक भोजशाला पहुंचकर मां वाग्देवी के दर्शन और पूजन करेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता और श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। दोपहर 01:20 से 02:25 बजे: मोतीबाग चौक पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। साथ ही, योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए जाएंगे। दोपहर 02:30 से 02:50 बजे: देवी सागर तालाब पहुंचेंगे। यहां वे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ और ‘गंगा दशहरा’ कार्यक्रम के तहत श्रमदान करेंगे और जल संरक्षण का संदेश देंगे। दोपहर 03:00 बजे: डीआरपी लाइन हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर के लिए रवाना होंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कई रूट किए गए डायवर्ट मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए धार पुलिस ने शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन और ‘नो-व्हीकल जोन’ लागू किया गया है। प्रमुख मार्गों पर भारी और मध्यम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने और परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। ये खबर भी पढ़ें भोजशाला में 700 साल बाद नमाज नहीं, सिर्फ पूजा मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला में करीब 700 साल बाद परिसर में नमाज नहीं, सिर्फ पूजा हुई। भोज उत्सव समिति ने शुक्रवार को वाग्देवी की प्रतिमा स्थापित कर दर्शन-पूजन कराया। मंदिर में सुबह से बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी। वाग्देवी मंदिर में कारसेवकों के परिजनों का सम्मान भी किया गया…पूरी खबर पढ़ें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *