पीएम मोदी की अपील पर कथावाचक ने घटाया काफिला:युवराज पांडेय ने भक्तों से कहा-दिखावे के लिए वाहन न चलाएं, देशहित में ईंधन बचाना जरूरी




छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित युवराज पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल बचाने की अपील का समर्थन किया है। उन्होंने अपने गृह जिले गरियाबंद के देवभोग में आयोजित भागवत महापुराण कथा स्थल पहुंचने से पहले अपने काफिले में वाहनों की संख्या में कटौती की। कथावाचक के यात्रा में पहले वाहनों का लंबा काफिला होता था, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते थे। इस बार, युवराज पांडेय ने अपने अनुयायियों से अपील की कि वे दिखावे के लिए वाहनों का उपयोग न करें। उन्होंने भक्तों को पैदल या आवश्यकता पड़ने पर बाइक का उपयोग करने का निर्देश दिया था। आज कथा स्थल पर पहुंचने के दौरान इस अपील का असर साफ दिखाई दिया। काफिले में वाहनों की संख्या काफी कम थी। कथावाचक ने सरकार और जनप्रतिनिधियों से भी अपील की। उन्होंने कहा कि उन्हें भी अपने काफिले में कटौती कर प्रधानमंत्री की अपील का सम्मान करना चाहिए और देश भक्ति का परिचय देना चाहिए, ताकि आने वाले संकट से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *