शाहजहांपुर में शराब दुकान चोरी के आरोपी से मुठभेड़:बरेली के बदमाश के पैर में गोली लगी, दो गिरफ्तार, सिपाही घायल




शाहजहांपुर में शराब की दुकान से चोरी करने वाले दो आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई गोलीबारी में बरेली के एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। यह घटना रोजा थाना क्षेत्र में 4 मई की रात हुई एक शराब की दुकान में चोरी से संबंधित है। चोरी के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी करने वाले दो आरोपी रोजा स्थित रेलवे मैदान में मौजूद हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मैदान में घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें रोजा थाने में तैनात कांस्टेबल प्रवेंद्र घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली आरोपी सियानंद के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने मौके से घायल आरोपी सियानंद और उसके साथी अवनीश को गिरफ्तार कर लिया। सियानंद बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के इटौरिया शिवपुरी का निवासी है, जबकि अवनीश बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र के सेरहा पुख्ता का रहने वाला है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए शराब के 90 पव्वे और आठ हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी और कांस्टेबल प्रवेंद्र को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक बरेली और दूसरा बदायूं का है। उन्होंने पुष्टि की कि घायल को अस्पताल भेजा गया है और चोरी का माल तथा नकदी भी बरामद कर ली गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *