![]()
कटनी जिले की बहोरीबंद तहसील के बासन गांव में रविवार देर रात रज्जू यादव के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसके बाद गैस सिलेंडर फटने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया और लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य घर के बाहर सो रहे थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 2 बजे हुई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। कुछ ही देर में घर में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी और मकान को नुकसान पहुंचा। आग की लपटों में घर में रखा पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सिलेंडर विस्फोट के कारण मकान का एक हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के सभी सदस्य घटना के समय घर के बाहर सो रहे थे, जिससे वे सुरक्षित बच गए। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक घर का अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था। इस आगजनी में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
Source link
कटनी के बासन गांव में शॉर्ट सर्किट से आग:घर में रखा सिलेंडर फटने से मकान क्षतिग्रस्त; लाखों का सामान खाक















Leave a Reply