भास्कर न्यूज | बालोद जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए खाद के भंडारण और वितरण की तैयारियां तेजी से जारी हैं। कृषि विभाग और जिला प्रशासन द्वारा किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। आशीष चंद्राकर ने बताया कि खरीफ वर्ष 2026 के लिए जिले को सहकारी क्षेत्र में 46,300 मीट्रिक टन तथा निजी क्षेत्र में 21,770 मीट्रिक टन सहित कुल 68,070 मीट्रिक टन खाद का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके विरुद्ध सहकारी क्षेत्र में 33,164 मीट्रिक टन और निजी क्षेत्र में 6,181 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण किया जा चुका है। वर्तमान में जिले में कुल 41,469 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा अब तक 21,614 मीट्रिक टन उर्वरकों का उठाव किया जा चुका है। वहीं सहकारी क्षेत्र में 15,107 मीट्रिक टन तथा निजी क्षेत्र में 2,623 मीट्रिक टन सहित कुल 17,730 मीट्रिक टन उर्वरक विक्रय केंद्रों में शेष है। गत वर्ष की तुलना में इस बार खाद का भंडारण अधिक किया गया है। पिछले वर्ष इसी अवधि में सहकारी क्षेत्र में 23,700 मीट्रिक टन उर्वरक भंडारित था, जबकि इस वर्ष यह बढ़कर 33,164 मीट्रिक टन पहुंच गया है, जो 9,464 मीट्रिक टन अधिक है। कृषि विभाग के अनुसार जिले की सभी सहकारी समितियों में विभिन्न प्रकार के खाद का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है। जिन समितियों में डीएपी की मांग अधिक है और उपलब्धता कम है, वहां वैकल्पिक उर्वरक के रूप में एनपीके उपलब्ध करा रहे हैं।
Source link
सहकारी में 15 हजार व निजी में 2623 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध














Leave a Reply