पांच मिनट में स्लीपर बस बनी आग का गोला:झांसी के फ्लाई ओवर पर झटके के साथ इंजन से फैली आग, पूरी बस चपेट में आ गई




झांसी में देर रात एक स्लीपर बस अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि चालक की सतर्कता से सभी यात्रियों को समय रहते बस से नीचे उतार लिया गया। हालांकि किसी यात्री को अपना सामान निकालने तक का मौका नहीं मिल सका। देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई और कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई।
बताया गया कि बस लखनऊ से झांसी होते हुए रतलाम जा रही थी। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर हुई। फ्लाईओवर पर चढ़ते समय लगा झटका
बस चालक कमलेश कुमार ने बताया कि वह रात करीब 1 बजे लखनऊ से झांसी पहुंचे थे। यहां से बस में दो सवारियों को बैठाना था। इसी दौरान जब वह बस लेकर सीपरी बाजार फ्लाईओवर पर चढ़ रहे थे तभी अचानक बस में जोर का झटका लगा और लाइट बंद हो गई।
चालक को कुछ गड़बड़ी होने का शक हुआ तो उन्होंने तुरंत बस रोककर इंजन की जांच की। जांच में पता चला कि तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई है। चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान स्थिति बिगड़ती देख चालक ने बिना देर किए सभी यात्रियों को आनन-फानन में बस से नीचे उतार दिया। लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। ऐसे में यात्री अपना सामान तक नहीं निकाल सके।
कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धूं-धूं कर जलने लगी। घटना के दौरान फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी बस जल चुकी थी। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *