बालोद | शहर के वन विभाग कार्यालय के पास स्थित कृष्ण कुंज इन दिनों देखरेख के अभाव में बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। कभी हरियाली और स्वच्छ वातावरण के लिए पहचाना जाने वाला यह स्थान अब अव्यवस्था और उपेक्षा का शिकार नजर आ रहा है। कृष्ण कुंज में नियमित साफ-सफाई और रखरखाव नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी फैल गई है। कई स्थानों पर झाड़ियां उग आई हैं और पौधों की देखभाल भी सही तरीके से नहीं हो पा रही है। इससे यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Source link
वन विभाग के कार्यालय के पास स्थित कृष्ण कुंज देखरेख के अभाव में उजड़ा














Leave a Reply