मेरठ में युवती से छेड़छाड़, युवक गिरफ्तार:थाने पर हिन्दू संगठनों का हंगामा, अतिरिक्त बल तैनात




मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक हिन्दू युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुसार, कॉलोनी निवासी युवती को पिछले कई दिनों से समद पुत्र सलमान परेशान कर रहा था। आरोप है कि युवक रास्ते में उसका पीछा करता था और बात करने का दबाव बनाता था। युवती ने इस बारे में अपने परिवार को बताया था। कॉलोनी में घूमते देख युवती ने शोर मचाया रविवार रात जब आरोपी समद कॉलोनी में घूम रहा था, तो युवती ने उसे देखकर शोर मचा दिया। युवती की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। युवक को पकड़ लिया। उसे सीधे कंकरखेड़ा थाने ले जाया गया। वहां पीड़ित पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। घटना की जानकारी मिलने पर विभिन्न हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। थाने पर देर रात तक भीड़ जुटी रही, जिसके कारण पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा कि हिन्दू मोहल्लों में नाई, कबाड़ी और कपड़ों पर प्रेस करने जैसी दुकानों पर काम करने वाले अधिकतर मुस्लिम कर्मचारी हिन्दू लड़कियों को गलत नजरिए से देखते हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *