![]()
दतिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 के पास बसे रामनगर डेरा, पीताम्बरा कॉलोनी, विला कॉलोनी और मिश्रा कॉलोनी के रहवासी सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर रेलवे प्रशासन द्वारा पुराने आवागमन मार्ग को बंद किए जाने का विरोध जताया। रहवासियों का आरोप है कि रेलवे विभाग पुराने रास्ते को बंद करने की तैयारी कर रहा है। इससे करीब एक हजार से अधिक लोगों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो जाएगा। लोगों ने निर्माण सामग्री जमा किए जाने को भी रास्ता बंद करने की तैयारी बताया है। ज्ञापन में बताया गया कि यह मार्ग आजादी से पहले से उपयोग में है। पुराने रेलवे स्टेशन के टिकट घर के पास से रामनगर डेरा और बाजनी की ओर जाने के लिए यह रास्ता बनाया गया था। रहवासियों के अनुसार, संबंधित भूमि खसरा क्रमांक 613/701 में मध्यप्रदेश शासन के नाम दर्ज है और वर्षों से लोग इसी मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। नए स्टेशन निर्माण के दौरान बनाया गया था वैकल्पिक रास्ता रहवासियों ने बताया कि कुछ वर्ष पहले नए रेलवे स्टेशन के निर्माण के दौरान रेलवे प्रशासन ने पुराने रास्ते के स्थान पर टिकट घर के समीप वैकल्पिक मार्ग बनाया था। वर्तमान में कॉलोनियों के लोग और ग्रामीण इसी रास्ते से आवाजाही कर रहे हैं। अब रेलवे विभाग द्वारा उसी मार्ग को बंद करने की तैयारी की जा रही है। लोगों का आरोप है कि मौके पर गिट्टी, रेत और ईंट भी एकत्र की जा चुकी है। रहवासियों का कहना है कि पीताम्बरा विला और मिश्रा कॉलोनी में बड़ी संख्या में शासकीय अधिकारी, कर्मचारी और व्यापारी रहते हैं, जबकि रामनगर डेरा में किसान परिवार निवास करते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर ग्रामीणों तक सभी इसी रास्ते पर निर्भर हैं। लोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी सड़क भी इसी मार्ग से जुड़ी हुई है। ऐसे में रास्ता बंद होने पर कॉलोनियों और गांवों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो जाएगी। निर्माण कार्य रोकने की मांग रहवासियों ने कलेक्टर से रेलवे द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने और आमजन के लिए रास्ता सुरक्षित रखने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी और ग्रामीण मौजूद रहे।
Source link
दतिया में रेलवे का रास्ता बंद होने का विरोध:बोले- एकमात्र मार्ग बंद हुआ तो 1000 से ज्यादा लोगों के सामने आवागमन का संकट















Leave a Reply