लखनऊ में यूपीएससी परीक्षा खराब होने के बाद युवक कूदा:गोमती ने डूबा, गोताखोरों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन




लखनऊ में सोमवार सुबह एक युवक के गोमती नदी में कूद गया। चौक थाना क्षेत्र के पक्के पुल पर युवक अपनी एक्टिवा खड़ी कर कपड़े उतारकर नदी में कूद गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई। जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान 26 वर्षीय प्रखर पाल के रूप में हुई है। वह स्व. विष्णु गोपाल पाल का पुत्र था। उसकी मां सुषम लालता हुसैनाबाद इंटर कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल हैं। बताया जा रहा है कि प्रखर ने एक दिन पहले यूपीएससी की परीक्षा दी थी और परीक्षा अच्छा न होने से वह तनाव में था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह पक्के पुल पर एक एक्टिवा खड़ी मिली। कुछ देर बाद लोगों ने युवक को गोमती नदी में छलांग लगाते देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चौक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *