25 शराब पीकर वाहन चलाने वाले पकड़ाए:बलौदाबाजार पुलिस ने अभियान चलाकर वाहन जब्त किए, ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने की तैयारी




बलौदाबाजार जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। 24 मई को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक चले इस अभियान में पुलिस ने 25 वाहन चालकों को शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा और उनके वाहन जब्त कर लिए। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने भारी वाहनों, चारपहिया और दोपहिया वाहनों की जांच ब्रेथ एनालाइजर मशीन से की। तकनीकी जांच के आधार पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को पकड़ा गया। अभियान के दौरान जिले के अलग-अलग सड़क मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने जब्त किए गए सभी 25 वाहनों पर विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ हीपकड़े गए सभी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी स्थिति में शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की है। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *