![]()
प्रयागराज में भीषण गर्मी के साथ हीटवेव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में प्रयागराज प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। दिनभर लोग तेज धूप से बेहाल नजर आए। वहीं दूसरी तरफ बिजली को कटौती को लेकर लोग परेशान हैं, भीषण गर्मी में बिजली का लोड बढ़ गया है जिससे ट्रांसफार्मर जल रहे हैं और बिजली अपूर्ति बाधित हो रही है। शहरों में 8 से 9 घंटे बिजली कट रही कई इलाकों में तो 12-14 घंटे बिजली कट रही, साथ ही गांव में तो पूरी पूरी रात बिजली गुल रहती हैं। पिछले एक हफ्ते से बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। तेज गर्मी और उमस की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही भी कम दिखाई दी। गर्म हवाओं और तेज धूप के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम करा रहा पानी का छिड़काव
भीषण गर्मी से राहत देने के लिए प्रयागराज नगर निगम की ओर से शहर की प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। नगर निगम की टीमें लगातार अलग-अलग इलाकों में पानी का छिड़काव कर रही हैं, ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके। प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला
प्रयागराज प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। पिछले दो दिनों से शहर का अधिकतम तापमान 46°C के आसपास बना हुआ है, जबकि गुरूवार को तापमान 46.4 °C तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। दोपहर में गर्मी से सड़कें खाली
भीषण गर्मी का असर शहर की सड़कों पर साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय सड़कें लगभग सूनी नजर आ रही हैं। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग गमछा, टोपी और छाते का सहारा लेते दिखाई दिए। वहीं, स्कूल और कोचिंग जाने वाले छात्र भी तेज धूप से परेशान नजर आए। कई छात्र गमछा बांधकर तो कुछ किताबों से चेहरा ढंककर धूप से बचाव करते दिखे। बिजली कटौती से परेशान शहर
वहीं, इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। शहर के कई इलाकों में रात के समय लगातार बिजली कटौती हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी तेलियरगंज, गोविंदपुर, सलोरी, कैलाशपुरी, राजापुर और म्योराबाद इलाके के लोगों को झेलनी पड़ रही है। गोविंदपुर और तेलियरगंज में देर रात तक बिजली गुल रहने से नाराज लोग पावर हाउस पहुंच गए और बिजली कटौती के खिलाफ विरोध करते रहे। गर्मी और बिजली संकट के चलते लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि तापमान 46°C तक पहुंचने की संभावना के कारण लू का खतरा बढ़ गया है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बाहर काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से सिर ढंककर निकलने, छाछ, लस्सी और नींबू पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने तथा लंबे समय तक धूप में न रहने की अपील की गई है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है।
Source link
प्रयागराज में भीषण गर्मी में बिजली कटौती बनी मुसीबत:तापमान 46.2°C , शहर में 8 घंटे और गांव में 12 घंटे कट रही बिजली















Leave a Reply