सुल्तानपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:दिल्ली में था बस ड्राइवर, 10 दिन पहले गांव आया था, घर की कोठरी में मिला शव




सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में सोमवार सुबह एक 40 वर्षीय युवक का शव घर की कोठरी में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान धर्मपुर निवासी लक्ष्मीकांत मिश्रा पुत्र जगदीश प्रसाद मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, लक्ष्मीकांत मिश्रा दिल्ली में बस ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे और लगभग 10 दिन पहले ही अपने गांव आए थे। उनकी पत्नी प्रीति मिश्रा और बच्चे दिल्ली में रहते हैं। मृतक के एक बेटा अंश (15) और एक बेटी लाजो (12) हैं। उनकी पत्नी भी दिल्ली में नौकरी करती हैं। मृतक के पिता जगदीश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि रविवार शाम लक्ष्मीकांत घर आए थे और सामान्य बातचीत कर रहे थे। रात लगभग 11 बजे के बाद सभी लोग सो गए। इसके बाद लक्ष्मीकांत घर की कोठरी वाले कच्चे मकान में चले गए। सोमवार सुबह जब परिजनों ने उनकी तलाश की तो वह कोठरी में फंदे से लटके मिले। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दोस्तपुर पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम इंस्पेक्टर सूबेदार यादव, उपनिरीक्षक शकील अहमद खान, कांस्टेबल अरविंद यादव और कांस्टेबल अमित यादव सहित पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मीकांत मिश्रा अधिकतर दिल्ली में ही रहते थे और गांव के घर पर स्थायी रूप से कोई नहीं रहता था। घर पर उनके वृद्ध माता-पिता ही रहते थे, जिनमें पिता जगदीश प्रसाद मिश्रा की उम्र लगभग 90 वर्ष बताई जा रही है। मृतक का दूसरा विवाह हुआ था, जबकि उनकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *