50 हजार का इनामी अलीगढ़ में ढेर:बुलंदशहर का कुख्यात बदमाश था, 27 मुकदमे थे दर्ज; पुलिस निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार




बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के ताजपुर बिरौड़ी निवासी 50 हजार का इनामी बदमाश मोमिन अलीगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने उसके साथी राजा मोहम्मद निवासी हापुड़ को भी ढेर कर दिया था। ये दोनों बदमाश महिलाओं से कुंडल लूट सहित अन्य मामलों में वांछित थे। यह मुठभेड़ रविवार को हुई। मोमिन पिछले 17 साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। वर्ष 2009 में उसे हापुड़ से आर्म्स एक्ट में पहली बार गिरफ्तार किया गया था। उस पर बुलंदशहर के गुलावटी, अनूपशहर, शिकारपुर, डिबाई और खुर्जा नगर थानों में लूट, चोरी, जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट सहित कुल 27 मुकदमे दर्ज थे। हाल ही में मोमिन ने अलीगढ़ जनपद को अपना नया निशाना बनाया था। उसने अपने साथी के साथ मिलकर अलीगढ़ के गोधा, अतरौली, मड़राक और छर्रा थाना क्षेत्रों में सुनसान रास्तों पर खेतों में काम करने वाली महिलाओं को बंधक बनाकर ताबड़तोड़ लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। इन सिलसिलेवार वारदातों के बाद उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने मोटर साइकिल बरामद की मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से बदमाशों के कब्जे से लूटा गया एक कुंडल, एक अवैध पिस्टल (छह खोखे और जिंदा कारतूस के साथ), एक अवैध तमंचा और वारदातों में इस्तेमाल की गई एक काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल बरामद की है। सोमवार को मोमिन का शव उसके पैतृक गांव ताजपुर बिरौड़ी, चोला थाना क्षेत्र में सुबह 11 बजे एम्बुलेंस से पहुंचा। सिकंदराबाद क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में सिकंदराबाद, ककोड़ और चोला थानों से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस की कड़ी निगरानी में मोमिन का उसके गांव में अंतिम संस्कार किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *