इंदौर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इंदौर के छत्रीपुरा इलाके में होमगार्ड के नगर सैनिक को लोगों ने पकड़ लिया था। यहां उसकी वर्दी भी कीचड़ में खराब हो गई थी। रहवासियों ने उस पर घर में चोरी का आरोप लगाया था। वहीं, नगर सैनिक ने मंगेतर के विवाद में एक युवक को ढूंढते हुए वहां आने की बात कही थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, दूसरे दिन नगर सैनिक का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह घर में घुसकर मारपीट करता दिख रहा है।
छत्रीपुरा पुलिस ने यशोदा पथरोड निवासी 12 खोली राजमोहल्ला की शिकायत पर प्रशांत श्रीवास निवासी हवा बंगला, कुंदन नगर और उसकी मंगेतर साक्षी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। यशोदा ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वह घर पर थी। तभी उसके देवर राजेश की दोस्त ममता की बेटी साक्षी एक युवक के साथ उनके घर आई।
दोनों ने पुराने विवाद को लेकर राजेश के साथ अपशब्द कहे। जब पति हीरालाल पथरोड बाहर आए और देवर राजेश ने दोनों को अपशब्द कहने से रोका, तब साक्षी ने अपने साथ आए युवक प्रशांत से मारपीट करने के लिए कहा। इसके बाद प्रशांत ने राजेश को सड़क पर गिरा दिया। साक्षी ने पत्थर मारा, जो राजेश के सिर पर लगा। वहीं, प्रशांत ने डंडे से मारपीट की।
वहीं, दूसरी ओर प्रशांत श्रीवास की शिकायत पर पुलिस ने यशोदा और उसके देवर राजेश उर्फ सेठी के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज किया है। प्रशांत ने बताया कि उसकी मंगेतर साक्षी के घर द्वारकापुरी में राजेश उर्फ सेठी ने विवाद किया था। इसी वजह से वह मंगेतर साक्षी बागड़ी को लेकर राजेश को समझाने उसके घर 12 खोली राजमोहल्ला गया था। जैसे ही वह राजमोहल्ला पहुंचा, राजेश पथरोड और उसकी भाभी यशोदा ने उसकी मंगेतर को अपशब्द कहे। जब उसने दोनों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने साक्षी और उसके साथ हाथापाई कर थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की।
हालांकि, इस मामले में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नगर सैनिक प्रशांत और उसकी मंगेतर साक्षी घर में घुसते दिख रहे हैं। इसके बाद दोनों राजेश को घसीटते हुए बाहर लाते हैं। वीडियो में प्रशांत डंडे से मारपीट करता भी दिखाई दे रहा है। पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले की जांच की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें…
इंदौर में युवती से मिलने पहुंचे नगर सैनिक की पिटाई

इंदौर के राजमोहल्ला क्षेत्र में एक युवती से मिलने पहुंचे होमगार्ड के नगर सैनिक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान उस पर चोरी का आरोप भी लगाया गया। सूचना मिलने पर मल्हारगंज थाने की एफआरवी मौके पर पहुंची और नगर सैनिक को छत्रीपुरा थाने लाया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
















Leave a Reply