कांग्रेस का पोल खोल हल्ला बोल आंदोलन 26 मई से:बूथ से जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा, कलेक्टर-एसपी ऑफिस का घेराव करेंगे




कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बिजली कटौती, किसानों की समस्याएं, जल जीवन मिशन में कथित गड़बड़ियां, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली, महिलाओं को आर्थिक सहायता, वन अधिकार पट्टों का वितरण और अवैध रेत उत्खनन जैसे मुद्दों को लेकर 26 मई से कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। कांग्रेस “पोल खोल हल्ला बोल” जनजागरण अभियान शुरू कर रही है, जो 25 जून तक चलेगा। अभियान के दौरान कांग्रेस बूथ, पंचायत, मंडलम, ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर पर धरना देकर प्रदर्शन करेगी और अर्थी, जुलूस निकाले जाएंगे। जबकि 20 से 30 जून तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और संगठन प्रभारी हरीश चौधरी के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया जाएगा। भाजपा सरकार पर निशाना साधा अभियान को लेकर सोमवार को बुलाई गई पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक और कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलताओं के कारण आम जनता परेशान है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अब घर-घर जाकर सरकार की “नाकामी की पोल” खोलेगी। यादव ने आरोप लगाया कि गांवों में गौशालाएं बंद पड़ी हैं, जबकि शराब की बिक्री और होम डिलीवरी खुलेआम हो रही है। उन्होंने कहा कि शराब एमआरपी से अधिक कीमत पर बेची जा रही है और नशे का कारोबार सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रहा है। आरोप-प्रदेश में बगैर पैसे दिए नहीं हो रहे काम कांग्रेस नेताओं का कहना है कि तहसील और राजस्व कार्यालयों में बिना पैसे दिए काम नहीं हो रहे हैं। नामांतरण, फौती और जमीन नाप जैसे मामलों में किसानों और मजदूरों से पैसे मांगे जा रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भी बदहाल स्थिति में हैं। प्रदर्शन में ये होंगे शामिल संजय यादव ने बताया कि जबलपुर में एक माह तक होने वाले प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, अजय सिंह राहुल, अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा, विधायक रजनीश सिंह सहित महिला, युवा और एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। ये होंगे प्रमुख मुद्दे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *