महोबा गैंगरेप पर फर्रुखाबाद में कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा:दुष्कर्म के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग




फर्रुखाबाद में सोमवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें महोबा में दलित छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। राज्यपाल को दिए गए ज्ञापन में कांग्रेसियों ने बताया कि महोबा जनपद में नीट की तैयारी कर रही एक दलित छात्रा का अप्रैल में कोचिंग से लौटते समय अपहरण कर लिया गया था। उसे 16 दिनों तक प्रयागराज में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस दौरान छात्रा को सिगरेट से जलाकर अमानवीय यातनाएं दी गईं और शादी के लिए दबाव बनाया गया। कांग्रेस ने इस घटना को अत्यंत शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाली बताया, जिसने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। पार्टी ने कहा कि वह छात्रा को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने घटना में लिप्त सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई किए जाने की मांग की। इसके साथ ही, परिवार को सुरक्षा और समुचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी ने कहा कि सरकार सो रही है और ‘बेटियां सुरक्षित हैं’ का दावा खोखला है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस प्रदेश सचिव अर्चना राठौर ने जल्द से जल्द दरिंदों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की। पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है और महिलाओं के साथ अन्याय व अत्याचार रुक नहीं रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर मिश्रा,प्रदेश सचिव अर्चना राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, सब्बू खान, लक्ष्मण शाह, विनोद यादव, आसिफ, मनोज कुमार राजपूत, वरुण त्रिपाठी, फिरोज आलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।कांग्रेस शहर अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर मिश्रा ने कहा नीट की छात्रा थी महोबा में 16 दिन तक अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना की गई।राज्यपाल जी को ज्ञापन भेजा है दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *