![]()
कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाईपास रोड पर एक सड़क हादसा हुआ। भगवंतपुर गांव के आगे एक कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें ट्रैक्टर चालक सहित कुल सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर ढोलना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। यह भिड़ंत कार नंबर RJ02CE1908 और महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर के बीच हुई। बताया गया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग गंगा स्नान के लिए सोरों जा रहे थे। वहीं, कार में सवार श्रद्धालु गंगा स्नान कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भगवंतपुर गांव के पास बाईपास रोड पर दोनों वाहन टकरा गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक बेनीराम पुत्र लटूरी और महिपाल, निवासी नसीरपुर, थाना गंगीरी, जनपद अलीगढ़ घायल हुए हैं। कार में सवार राजीव पुत्र गिर्राज, गुलशन पुत्र हरिचरण, हरिचरण पुत्र साधूराम, 10 वर्षीय गौरेश पुत्र गुलशन और 8 वर्षीय मन्नू पुत्र राजीव भी चोटिल हुए हैं। सभी कार सवार ग्राम उच्च नदबई, जनपद भरतपुर, राजस्थान के निवासी बताए गए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Source link
बाईपास रोड पर कार-ट्रैक्टर की भिड़ंत, 7 घायल:गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं के वाहनों में टक्कर















Leave a Reply