![]()
बुरहानपुर जिले के धूलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगवानिया के रेखलिया फालिया में कुएं में उतरकर पानी भरने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। सोमवार को प्रशासन ने कुएं में उतरने वाले रास्ते को बंद कर दिया। अब ग्रामीण रस्सी के सहारे पानी खींच रहे हैं। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में पानी के टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं, जिनसे जल वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी के नमूने लिए हैं। 20 फीट गहरे कुएं में पानी भरना मजबूरी
जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित इस फालिया में 45 मकानों की 150 से अधिक आबादी लगभग 20 फीट गहरे कुएं में उतरकर पानी भरने को मजबूर थी। इसका एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें बच्चे जान जोखिम में डालकर रस्सी के सहारे कुएं में उतरते दिख रहे थे। गर्मी के कारण क्षेत्र का जल स्तर गिरने से यह स्थिति उत्पन्न हुई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर हर्ष सिंह ने बताया कि विस्तृत जांच में पाया गया कि यह कुआं आसपास के परिवारों के लिए पानी का मुख्य स्रोत है। उन्होंने पुष्टि की कि वायरल वीडियो में कुछ बच्चियां पानी निकालने का प्रयास कर रही थीं। वर्तमान में क्षेत्र में टैंकर उपलब्ध करा दिए गए हैं। साथ ही, एक किसान को नया कपिल धारा कूप स्वीकृत किया जा रहा है, ताकि फालिया के लोग उससे पानी प्राप्त कर सकें। अभी ग्रामीण रस्सी के माध्यम से पानी निकालकर पी रहे हैं। पानी की टेस्टिंग कराई गई है और वह पीने योग्य पाया गया है। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जहां भी जल संकट की स्थिति बनती है, वहां तुरंत टैंकरों के माध्यम से जल वितरण किया जाए।
Source link
कुएं से पानी भरने का वीडियो आया तो रास्ता बंद:बुरहानपुर में पानी की टेस्टिंग होगी, टैंकरों से हुआ करेगा पानी सप्लाई















Leave a Reply