![]()
इटावा में धनगर समाज उत्थान समिति की ओर से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के 301वें जन्मोत्सव को लेकर 28 मई को विशाल शोभायात्रा और जनसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए समाज के लोगों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शोभायात्रा ग्राम चितभवन से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए नुमाइश पंडाल इटावा पहुंचेगी, जहां जनसभा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन में आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में समाज के लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
शोभायात्रा में दिखेगी समाज की एकजुटता सोमवार को धनगर समाज उत्थान समिति ने बताया कि शोभायात्रा में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक झांकियों के साथ शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके सामाजिक कार्यों और जनकल्याण की भावना को लोगों तक पहुंचाना है। समिति की ओर से समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।
केंद्रीय मंत्री और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एस. पी. सिंह बघेल शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अजीत पाल और प्रेम पल धनगर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा धनगर समाज के विभिन्न जनपदों के जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का संदेश देगा। प्रेस वार्ता में दी गई आयोजन की जानकारी कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें समिति के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह धनगर ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं और शोभायात्रा को भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
Source link
इटावा में अहिल्याबाई होल्कर का 301वां जन्मोत्सव:28 मई को निकलेगी विशाल शोभायात्रा, जनसभा का भी आयोजन















Leave a Reply