![]()
ब्राह्मणों की बेटियों को लेकर विवादित बयान देने वाले आईएएस अधिकारी संतोष कुमार वर्मा को मसूरी में प्रशासन चलाने और सुशासन की ट्रेनिंग दी जाएगी। विवादित बयान देने के बाद सामाजिक विरोध झेल रहे इस अधिकारी को पांच माह से अधिक समय से सरकार ने बिना काम के बैठा रखा है। मसूरी में सुशासन और बदलते दौर व बदलती तकनीक के साथ कदमताल करते हुए सुशासन की ट्रेनिंग के लिए 46 आईएएस अफसर भी जाएंगे। 15 जून से 10 जुलाई तक मसूरी में होने वाली चौथे फेज की मिड करियर ट्रेनिंग के लिए ये अफसर चिन्हित किए गए हैं, जिसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने करियर ट्रेनिंग पर जाने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसमें कलेक्टर ग्वालियर, रीवा, धार, पन्ना, सागर और संभागायुक्त उज्जैन के भी नाम हैं। इन अधिकारियों ने अब तक मिड करियर ट्रेनिंग में हिस्सा नहीं लिया है। 2012 बैच के ये अफसर जाएंगे 2012 बैच के जिन अफसर को मसूरी भेजा जाएगा उसमें सीईओ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन हर्षिका सिंह, अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग अजय कटेसरिया, आयुक्त महिला और बाल विकास निधि निवेदिता, अपर सचिव वित्त विभाग, रोहित सिंह, ओएसडी सह आयुक्त आर्थिक एवं सांख्यिकी स्वरोचिष सोमवंशी, प्रबंध संचालक राज्य भंडार गृह निगम अनुराग वर्मा, सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल, धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा शामिल हैं। इसके अलावा सीईओ एमपी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण दीपक आर्य, अपर सचिव गृह आशीष भार्गव, ओएसडी सह आयुक्त तकनीकी शिक्षा अवधेश शर्मा, एमडी राज्य कृषि विपणन बोर्ड कुमार पुरुषोत्तम, अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग सुभाष कुमार द्विवेदी, अपर आयुक्त राजस्व उज्जैन रत्नाकर झा, अपर सचिव विमानन धरर्णेन्द्र कुमार जैन, कलेक्टर रीवा नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, अपर सचिव वाणिज्यिक कर विभाग राजेश ओगरे, अपर सचिव मुख्यमंत्री अरुण कुमार परमारस उप सचिव संतोष कुमार वर्मा, अपर सचिव वन विभाग राजेश बाथम शामिल हैं। 2011 बैच के इन अफसरों की सेकेंड फेज ट्रेनिंग वर्ष 2011 बैच के जिन आईएएस अफसरों का नाम प्रशिक्षण के लिए जाने वालों की सूची में शामिल हैं उसमें परियोजना संचालक स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट गिरीश शर्मा, अपर आयुक्त राजस्व भोपाल शिवराज सिंह वर्मा, कलेक्टर पन्ना उषा परमार, संचालक जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान सरिता बाला ओम प्रजापति, प्रबंध संचालक एमपीएसईडीसी चंद्रमौली शुक्ला, प्रबंध संचालक जल निगम वीएस चौधरी कोलसानी, कलेक्टर ग्वालियर रुचिका चौहान, ओएस़डी सह आयुक्त पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सौरभ कुमार सुमन, संचालक राज्य शिक्षा केंद्र हरजिंदर सिंह, अपर सचिव जनजातीय कार्य विभाग नेहा मारव्या सिंह, आयुक्त रेशम मोहित बुंदस शामिल हैं। 2010 बैच के ये अफसर जाएंगे मसूरी वर्ष 2010 बैच के जिन अधिकारियों को तीसरे फेज में प्रशिक्षण के लिए मसूरी भेजा जाना है उसमें आयुक्त वाणिज्यक कर इंदौर अनय द्विवेदी, आयुक्त आदिवासी विकास तरुण राठी, प्रबंध संचालक राज्य सहकारी विपणन संघ अभिजीत अग्रवाल, आयुक्त सह संचालक खाद्य विभाग कर्मवीर शर्मा, सचिव मुख्यमंत्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह, प्रबंध संचालक मत्स्य महासंघ अनुराग चौधरी, आयुक्त कोष एवं लेखा भास्कर लक्षकार, आयुक्त उज्जैन संभाग आशीष सिंह को भेजा जाएगा। 2009 बैच के ये अफसर भी सीखेंगे सुशासन के गुर वर्ष 2009 बैच के जिन अधिकारियों को मसूरी में सुशासन के गुर सीखने के लिए भेजा जाएगा उनमें प्रबंध संचालक पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अजय गुप्ता, आयुक्त लोक शिक्षण अभिषेक सिंह, सचिव मुख्यमंत्री इलैया राजा टी, पंजीयन महानिरीक्षक मुद्रांक एवं पंजीयन अमित तोमर शामिल हैं। 2004 और 2008 बैच के अफसरों भी बुलाया इसके साथ ही वर्ष 2008 बैच के आईएएस अफसर प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश भवन विकास निगम सिबि चक्रवर्ती एम और सचिव गृह विभाग शिल्पा गुप्ता तथा 2004 बैच के अधिकारी और सचिव वित्त विभाग लोकेश कुमार जाटव को भी मसूरी ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा।
Source link
ग्वालियर, सागर, पन्ना, धार, रीवा कलेक्टर जाएंगे ट्रेनिंग लेने:ब्राह्मणों की बेटियों पर विवादित बयान देने वाले आईएएस संतोष वर्मा को भी सुशासन सिखाने बुलाया














Leave a Reply