![]()
युवती से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद युवक ने ट्रेडिंग के माध्यम से पैसे एक माह में दोगुना करने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी कर ली। युवती को पैसे वापस नहीं मिले तो उसने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में ठगी का अपराध दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, झारखंड के बरगढ़ से आकर अंबिकापुर में रहकर काम कर रही युवती नोमिता तिर्की ने मणिपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के माध्यम से झारखंड के निवासी सुनील मिंज निवासी रांची से हुई थी। बाद में दोनों के बीच बातचीत होने लगी। 04 नवंबर 2025 को नोमिता अंबिकापुर के आदिय होटल में हर्बल लाइफ सेमिनार में शामिल होने के लिए पहुंची थी, जहां सुनील मिंज भी आया था। ट्रेडिंग कंपनी में पैसा लगाने के नाम पर ठगी
सुनील मिंज ने नोमिता तिर्की को झांसा दिया कि वह कई वर्षांे से ट्रेडिंग कंपनी में काम करता है। उसने कहा कि एक माह में निवेश की रकम दोगुनी हो जाएगी। उसने बताया कि जयंती भगत एवं शशि खलखो ने भी पैसा लगाया है, चाहो तो उनसे पूछ सकती हो। उसके झांसे में आकर नोमिता ने फोन पे एप के माध्यम से किश्तों में दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिया। पैसे लेने के बाद सुनील मिंज से नोमिता ने पैसा वापस मांगा तो वह पैसे देने में आनाकानी कर रहा है। बाद में उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। मामले की शिकायत पर मणिपुर पुलिस ने सुनील मिंज के खिलाफ धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया है।
Source link
ट्रेडिंग में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर दो-लाख ठगा:फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती से लिया पैसा, पुलिस ने दर्ज की FIR














Leave a Reply