![]()
दतिया में प्रेम विवाह करने वाले एक दंपती ने सोमवार को एएसपी को ज्ञापन सौंपकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसके मायके पक्ष के लोग विवाह से नाराज होकर लगातार धमकियां दे रहे हैं और झूठी शिकायतें कर पुलिस के जरिए पति के रिश्तेदारों को परेशान कराया जा रहा है। जिगना निवासी रश्मि रजक ने एएसपी को दिए आवेदन में बताया कि उसने अपनी मर्जी से जयहिंद रजक के साथ ग्वालियर में आर्य मंदिर से शादी की है। विवाह का प्रमाण पत्र भी उनके पास मौजूद है। इसके बावजूद उसका भाई छोटू रजक, रिश्तेदार महेश और मामा मुन्ना रजक इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं। आरोप- ससुराल पक्ष पर दबाव बनाया जा रहा
रश्मि का आरोप है कि इन लोगों ने थाना उदगवां में झूठी शिकायत देकर उसके पति और ससुराल पक्ष पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। महिला ने कहा कि पुलिस द्वारा उसके पति के रिश्तेदारों को भी परेशान किया जा रहा है। वहीं मायके पक्ष के लोग दंपती को जहां भी मिलने पर जान से खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। दंपती ने आवेदन में आशंका जताई है कि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए संबंधित लोग जिम्मेदार होंगे। उन्होंने एसपी से मांग की कि उन्हें और उनके परिवार को अनावश्यक परेशान न किया जाए तथा धमकी देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
Source link
लव मैरिज के बाद दंपती ने मांगी पुलिस से सुरक्षा:मायके पक्ष पर धमकी और झूठी शिकायतों से ससुराल वालों को परेशान कराने का आरोप














Leave a Reply