![]()
सागर के बहुचर्चित शाहपुर दोहरे हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपी हर्ष उर्फ छोटू लोधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद नेपाल, उत्तरप्रदेश और बीना क्षेत्र में फरारी काट रहा था। मामले में अब तक 8 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि 4 की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 8 मई की रात शाहपुर निवासी नीरज प्रजापति (38) अपने साथी सूरज अहिरवार (40) के साथ गढ़ाकोटा से बिजली फिटिंग का सामान लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान बोलेरो सवार 10 से 12 लोगों ने शराब बेचने के संदेह में दोनों को रोक लिया और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। मारपीट में नीरज बेहोश हो गया, जबकि सूरज जान बचाकर भाग निकला। अगले दिन सुबह नीरज का शव बरेठा बाबा घाटी के पास सड़क किनारे मिला। आरोपियों ने घटना को हादसा दिखाने के लिए शव वहां फेंक दिया था। घायल सूरज की इलाज के दौरान मौत हो गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरा
रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी हर्ष लोधी अपने परिजनों से मिलने आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने शाहपुर-किंद्रहो मार्ग पर घेराबंदी कर काले रंग की बोलेरो समेत उसे पकड़ लिया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम हर्ष उर्फ छोटू लोधी निवासी किंद्रहो (दमोह) बताया। नेपाल और यूपी में काट रहा था फरारी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शाहपुर शराब कंपनी का लाइसेंस धारक है और वारदात में शामिल था। घटना के बाद वह नेपाल, उत्तरप्रदेश और बीना क्षेत्र में छिपकर रह रहा था। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घटना को सड़क हादसा बताने की कोशिश भी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल, 35 हजार रुपए नकद, वारदात में इस्तेमाल बोलेरो, लोहे की रॉड और शराब दुकान के दस्तावेज जब्त किए हैं। चार आरोपी अब भी फरार
सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 4 आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
Source link
शाहपुर दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी हर्ष गिरफ्तार:नेपाल और उप्र में काट रहा था फरारी; परिवार से मिलने गांव आने पर धराया















Leave a Reply