नरसिंहपुर में विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप:भारत आदिवासी पार्टी ने कलेक्टर से की शिकायत; कहा- लाखों स्वीक्रत, फिर भी निर्माण अधूरा




नरसिंहपुर जिले के पंचायत खापा शेड में विकास कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सोमवार को भारत आदिवासी पार्टी ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पंचायत को विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए लाखों रुपये की राशि आवंटित होने के बावजूद धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ है। 5 लाख स्वीकृत, फिर भी निर्माण कार्य लंबित ज्ञापन के अनुसार, शासन ने मेन रोड से शांतिधाम तक सीसी रोड के लिए 3 लाख 26 हजार रुपए और यादव मोहल्ला तक सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख रुपए की राशि ग्राम पंचायत को जारी कर दी है। इसके बावजूद दोनों सड़कों का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं किया गया है। पार्टी ने आवंटित बजट के दुरुपयोग की आशंका जताई है। धार्मिक स्थलों के निर्माण कार्य अधूरे पार्टी ने ज्ञापन में खेर माई की मढ़िया, पटेल दादा की मढ़िया और शेड पिपरिया स्थित बजरंग दादा की मढ़िया के निर्माण कार्यों में देरी का मुद्दा उठाया। पदाधिकारियों का कहना है कि ये सभी निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। पानी की टंकियों के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता शासकीय जल संवर्धन योजना के तहत गांवों में बनाई जा रही पानी की टंकियों के निर्माण में भी धांधली के आरोप लगाए गए हैं। भारत आदिवासी पार्टी का दावा है कि ठेकेदार और ग्राम पंचायत की मिलीभगत से घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। पार्टी ने निर्माण सामग्री की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की है। दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग ज्ञापन में मांग की गई है कि संबंधित ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों की तत्काल जांच कराई जाए। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि अनियमितता बरतने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों और ठेकेदारों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करेंगे। फिलहाल जिला प्रशासन ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *