![]()
निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में पुरानी रंजिश के चलते रविवार रात एक युवक पर बीच सड़क हमला किया गया। इस मारपीट में महिलाएं और नाबालिग बच्चे भी शामिल थे। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया है। यह घटना पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के फव्वारा तिराहे के पास हुई। जानकारी के अनुसार, पुरानी कहासुनी और विवाद की रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने युवक को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक पर लोहे की रॉड से वार किए। वीडियो में कई लोग युवक को घेरकर हमला करते दिख रहे हैं। मारपीट में महिलाओं और युवकों के साथ-साथ नाबालिग बच्चों की संलिप्तता भी सामने आई है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि यदि समय रहते लोग बीच में नहीं आते तो घटना और गंभीर रूप ले सकती थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और उसी रंजिश के चलते यह हमला हुआ। पृथ्वीपुर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वीडियो से कर रहे आरोपियों की पहचान इस पूरे मामले मे पृथ्वीपुर थाना प्रभारी जितेंद्र गुर्जर ने बताया की आपस की रिश्तेदारी का मामला था। रविवार देर रात मारपीट हुई है, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
Source link
युवक पर रॉड से हमला, महिलाएं-बच्चे भी शामिल, VIDEO:निवाड़ी के पृथ्वीपुर में पुरानी रंजिश वारदात, आपस में रिश्तेदार हैं सभी














Leave a Reply